
Priyanka Chopra Style
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है। फिल्मों के साथ-साथ प्रियंका अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने लुक के साथ हमेशा एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। यही वजह है कि वह स्टाइल के गेम में आगे रहती हैं। तो आज हम आपको उनकी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं-
प्रियंका चोपड़ा अपने कपड़ों पर खास ध्यान देती हैं। कोई भी अवॉर्ड फंक्शन हो या पार्टी वह अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में प्रियंका अपने न्यूयॉर्क वाले रेस्त्रों सोना में गई थीं। इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वह बेहद हॉट लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन कलर की जूलरी और हील्स पहनी हुई थीं। उनका लुक शानदार लग रहा था।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)
प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद वह अपना ज्यादातर वक्त लंदन में बिताती हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को भी लंदन से ही शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह बेहद खुश लग रही हैं। इस तस्वीर में वह येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अलग-अलग लुक अपनाती हैं। ये तस्वीर इसी बात का सबूत है। रेड कलर में रंगी नजर आ रहीं प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। तस्वीर में वह काफी हॉट लग रही हैं। उनकी इन फोटोज़ को लाखों लाइक्स मिले थे।
भले ही शादी के बाद प्रियंका अपना ज्यादातर वक्त विदेश में बिताती हों लेकिन वह भारत आती जाती रहती हैं। साल 2020 में होली के मौके पर वह पति निक के साथ भारत में थीं। इस दौरान दोनों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ जमकर होली खेली। होली की पार्टी के लिए प्रियंका ने इंडियन आउटफिट को चुना था। व्हाइट कलर के सूट में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। निक ने भी उनके जैसे मैचिंग कपड़े पहने थे।
ग्रैमी अवॉर्ड के लिए प्रियंका ने जिस आउटफिट को चुना था, उसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। डीप नेक वाले व्हाइट गाउन में वह काफी हॉट लग रही थीं। लेकिन लोगों को उनका ये स्टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया उन्हें जकमर ट्रोल कर दिया।
इस तस्वीर में प्रियंका के ग्लैमरस अंदाज ने सबके होश उड़ा दिए थे। शिमरी गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी की थी। वहीं, स्मोकी आईज के साथ न्यूड मेकअप किया हुआ था। उनका ये लुक काफी पसंद किया गया था।
प्रियंका का ये ब्लैक गाउन वाला लुक भी काफी पसंद किया गया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है, जो उनपर काफी जच रहा है। उनकी इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स आए थे और फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी।
Published on:
27 Aug 2021 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
