
प्रियंका चोपड़ा के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स
नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी क्वीन बनकर छाने लगी है। इंटरनेट की दुनिया में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जी हां, प्रियंका इंस्टाग्राम पर 50 मिलिनयन फॉलोअर्स पाने वाली दूसरी भारतीय हैं।
इंस्टाग्राम पर 50.2 मिलियन वाले पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ( Virat Kholi ) हैं। उन्हें ये खिताब इस हफ्ते ही मिला है। इंस्टा पर प्रियंका के बाद नाम आता है तो वो दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) जिनके 44.2 फॉलोअर्स हैं। लेकिन इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां कमाई के मामले में प्रियंका 19वें पायदान पर हैं तो वहीं विराट कोहली 23वें पायदान पर हैं।
2019 में आई रिच लिस्ट में भारत के ये दो नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका को स्पांसर पोस्ट करने पर 2 लाख 71 हजार डॉलर दिए जाते हैं। वहीं विराट कोहली को 1 लाख 96 हज़ार दिए जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर ( farhan akhtar ) संग 'द व्हाइट टाइगर' ( The White Tiger ) में दिखाई देंगी। जो सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
Published on:
21 Feb 2020 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
