
priyanka chopra miss world 2000 win was fixed
देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद इंडिया लौटी हैं, घर वापस लौटने के बाद वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इस बीच उनपर धांधली के आरोप लग रहे हैं। करीब 34 साल पहले प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उनका यह खिताब अब सवालों के घेरे में आ गया है। उन पर मिस बार्बाडोस 2000 लैलानी ने मिस वर्ल्ड 2000 के वक्त अभिनेत्री को फेवर देने का आरोप लगाया है।
मिस बार्बाडोस का कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें। उन्होंने अपने एक वीडियो में, 2000 के मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका की जीत को 'फिक्स' बताया है और गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिस बारबाडोस 2000 लैलानी ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा पर फेवर का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि किस तरीके से प्रियंका को फेवर दिया गया। उन्होंने कहा 1999 में भी मिस वर्ल्ड भारत से थी और 2000 में मिस वर्ल्ड भारत से ही थीं। जब इनको चुना गया तो एक भारत का भी स्पॉन्सर था।
यह भी पढ़ें- अर्चना गौतम ने बिग बॉस पर ही लगा दिया चोरी का आरोप
उन्होंने कहा, 'मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। मैं मिस बार्बाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता में गई तो भारत से चुना गया था। मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि उस वक्त एक साल पहले यानी 1999 भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। तब शो की स्पॉन्सर भारतीय कंपनी जी टीवी थी। हमारे सैशे पर भी हमारे देश से पहले उस केबल स्टेशन का नाम लिखा था।'
उन्होंने प्रियंका को लेकर कहा, 'वो इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें सारोंग (स्कार्फ टाइप जिसे कमर पर बांधते हैं) पहनने की इजाजत मिली थी। ये बताया गया कि वो स्किन टोन सही करने के लिए कोई क्रीम लगा रही थीं, लेकिन उसका असर नहीं हो रहा था। इसलिए वो स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनना चाहती थीं।'
मिस बार्बाडोस ने आगे बताया कि कॉम्पिटिशन में कोई भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद नहीं करता था। उनको लेकर ऑर्गनाइजर हमेशा बाकी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे। सारी लड़कियों के लिए एक जगह खाना आता था, जबकि प्रियंका को बेड पर नाश्ता सर्व किया जाता था। जीत से पहले ही प्रियंका का बीच पर फोटोशूट हो रहा था, जबकि बाकी लड़कियों को रेत के किनारे खड़ा किया गया था।
उन्होंने कहा कि उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपती थी, जबकि अन्य लडकियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खींची जाती थी। प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी। ऐसा बताया गया कि वो अपना स्किन टोन सही करने के लिए कोई स्किन टोन क्रीम लगा रही थीं, जो अभी भी सही नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, प्रियंका का गाउन डिजाइन करने वाले डिज़ाइनर ने ही सभी की ड्रेस बनाई थी, लेकिन जहां प्रियंका की ड्रेस की फिटिंग बेहतरीन थी, वहीं बाकी सबकी ड्रेस की फिटिंग खराब थी।
यह भी पढ़ें- आज तक क्यों कुंवारी हैं तब्बू
Published on:
04 Nov 2022 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
