
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बैसे तो शादी के बाद से हमेशा सुर्खियो में बनी रहती है। हर समय उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते देखी जा सकती है। फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और अपने सुसराल वालों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा पति निक और फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि खास उपलब्धि हासिल करने की वजह से चर्चा में हैं।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस साल इंटरनेट पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रीयों मे से एक बन गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एक कंपनी ने एक सर्वे किया। जिसमें यह साबित हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा उन सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा और इंटरनेट पर सर्च किया गया।
वहीं बात करें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तो अभी हाल ही में उन्होंने और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नया घर खरीदा है जिसकी कीमत भी हैरान कर देने वाली है। निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। और इस संपत्ति की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी अगर इस संपत्ति की कीमत भारतीय करेंसी में मांपे तो इस संपत्ति की कीमत 144 करोड़ रुपए है।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते महीने लंबे समय बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की पता हो कि निक-प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।
Updated on:
20 Nov 2019 04:28 pm
Published on:
20 Nov 2019 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
