
Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं। 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी की मदद से उन्होंने एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया था। इस साल प्रियंका की बेटी 2 साल की हो गई है। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। कई फैंस ने कपल की बेटी के इतने पुराने नाम रखने पर सवाल पहुंचने शुरू कर दिए हैं। आइये जानते हैं क्या है असली मतलब
क्या है ‘मालती मैरी’ का मतलब
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्यारी सी बेटी और पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। अस्प्को बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपनी मां और निक जोनस की मां के नाम को मिलाकर रखा है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का मिडिल नाम मालती है और निक की मां का मिडिल नाम मैरी है। उनके नाम में उनकी मां और पिता दोनों का नाम शामिल है. हालांकि इस बात की पुष्टि प्रियंका या निक द्वारा आज तक नहीं हुई है।
जब से प्रियंका चोपड़ा की बच्ची का नाम सामने आया है, फैंस इस खास नाम का मतलब डिस्कस कर रहे हैं। दरअसल मालती एक भारतीय नाम है जिसका संस्कृत में अर्थ है चांदनी या एक छोटा सुगंधित फूल। मैरी, बाइबिल से जुड़ा हुआ एक नाम है जो कि भगवान यीशु की मां का नाम है। प्रियंका और निक ने 22 जनवरी को अपनी बेटी के नाम को पब्लिकली अनाउंस किया था।
Published on:
18 Jan 2024 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
