सोनू ने कैप्शन में लिखा 'मौसम के देवताओं का अपना मूड होता है, जो मानव नियंत्रण से परे है!! मैं पिछले 3 घंटों से एयरपोर्ट पर धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि यह मुश्किल है लेकिन सभी से अनुरोध है कि एयरलाइंस क्रू के साथ विनम्र रहें। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं! कई बार मैं लोगों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार करने के दृश्य देखता हूं। हमें यह समझने की जरूरत है कि कुछ स्थितियां किसी के भी नियंत्रण से परे होती हैं और हर कोई सम्मान का पात्र है।'