19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका-निक की शादी: उम्मेद भवन में बना रहा हैलीपेड! तो क्या हेलीकोप्टर से एन्ट्री लेने वाले हैं दूल्हे?

इन खबरों के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो उम्‍मेद भवन पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 24, 2018

priyanka chopra nick jonas entry through helicopter in umaid bhawan

priyanka chopra nick jonas entry through helicopter in umaid bhawan

बॅालीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बटोर रहे हैं। ये जोड़ा 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इस वक्त प्रियंका के घर में जोरों-शोरों से शादी की तैयारियां चल रही हैं। साथ ही निक भी शादी करने के लिए भारत पधार चुके हैं। बता दें निक-प्रियंका जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। इन खबरों के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों की मानें तो उम्‍मेद भवन पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्र‍ियंका और निक हैलीकॉप्‍टर से उम्‍मेद भवन में दाख‍िल होंगे। तो कहा जा सकता है कि जोधपुर के लोग जो प्र‍ियंका की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं, उन्‍हें निराशा होगी।

क्या आप जानते हैं उम्‍मेद भवन पैलेस में सिर्फ एक रात ठहरने का किराया 43 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।

हाल में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं और एक के बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। मधु ने मुंबई जाने से पहले उम्मेद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।' इसके अलावा प्रियंका की शादी के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।'