
priyanka chopra and nick jonas
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकी सिंगर निक जोनस संग बीते साल 1 और 2 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं अब प्रियंका की शादी से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका के कजिन मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ये तस्वीरें प्रियंका और निक की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में मनारा पीले रंग की साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस इवेंट की जान यानी प्रियंका और निक सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ही पूरी तरह से अपनी हल्दी सेरेमनी को इंज्वॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही मनारा इसके कैप्शन में लिखती हैं, 'हंसी, खुशी और भांगड़ा के साथ चूड़ा समारोह... काश हमारे मौज-मस्ती का समय वापस आ पाता। यहां देखें प्रियंका और निक के शादी की ये खूबसूरत तस्वीरें....।' बता दें कि प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थीं। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
View this post on InstagramA post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Updated on:
22 Feb 2019 12:59 pm
Published on:
22 Feb 2019 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
