
Priyanka Chopra Nick Jonas
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
View this post on InstagramMy forever guy...so grateful for you @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
शेयर किए गए इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।" दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने न्यू हेयर कट फैंस को दिखाया था। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "न्यू हेयर, डोंट केयर।" प्रियंका की इस तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी मैरिड लाइफ काफी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू में प्रिंयका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया था कि हर नॉर्मल कपल की तरह उनके और निक के बीच भी झगड़े होते हैं। 'जब किसी बात पर बहस होती है और उन्हें गुस्सा आने लगता है, तो निक हमेशा एक तरीके को अपनाते हैं। निक मुझे पकड़कर मेरा चेहरा दीवार की ओर घुमाते हुए कहते हैं कि अब इससे बात करो। जब तुम्हें लगे कि अब हम मिलकर बात कर सकते हैं, तब मैं तुम्हारा चेहरा फिर अपनी ओर घुमा लूंगा।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। वहीं, शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
View this post on InstagramFelt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
Published on:
14 Sept 2020 06:15 pm
