19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

36 की होनेवाली हो अब ये काम करवा लो, प्रियंका चोपड़ा…..

Priyanka Chopra: 36 की होनेवाली हो अब ये काम करवा लो। आखिर प्रियंका चोपड़ा की मां ने इतनी बड़ी बात क्यों कही। जानिए इस रिपोर्ट में।

3 min read
Google source verification
priyanka_chopra.jpg

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra on Freezing Her Eggs: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बच्ची के पैरेंट हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने मिड 30S में ही मां के कहने पर अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। उन्होंने कहा कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में निक को बच्चा चाहिए कि नहीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले साल जनवरी में एक क्यूट बेबी गर्ल 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' (Malti Marie Jonas Chopra) के पैरेंट बने। वे शादी के 3 साल बाद पैरेंट बने थे। प्रियंका चोपड़ा में मेडिकल इशू की वजह से उन्होंने इस बच्ची के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। अपने एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह निक से मुलाकात से काफी पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी थीं। उनको यह नेक सलाह किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिया था जोकि खुद एक डॉक्टर हैं। लेकिन चलिए जानते है कि आखिर प्रियंका की मां ने आखिर उन्हें यह सलाह क्यों दी।


एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बच्चों से कितना प्यार करती हैं और कैसे वो अपना वक्त बड़ों से ज्यादा बच्चों के साथ बिताया करती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यही वजह है कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि मुझे लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में उसे बच्चा चाहिए कि नहीं। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम करती हूं, मैं बच्चों के हॉस्पिटल में वॉलंटियर होती हूं। मैं बड़ों से कहीं अधिक समय बच्चों के साथ बिताया करती हूं। मुझे बच्चे इतने पसंद हैं कि हमारी सारी पार्टियां बच्चों और डॉग्स फ्रेंडली होती हैं। हमारे घर आप इन्हें कभी भी ला सकते हैं।'

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां और उनमें दोस्ती जैसा तालमेल है। इसलिए प्रियंका अपनी के काफी क्लोज भी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह अपने करियर में एक सफल पोजिशन पर आना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि तब तक वह उस शख्स से मिली भी नहीं थीं जिनके साथ वह शादी कर सकें और शादी के बाद बच्चे पैदा कर सकें। प्रियंका की मां obstetrician-gynaecologist हैं जिनकी सलाह पर ही प्रियंका ने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए। प्रियंका ने कहा कि तब मां ने कहा कि अब 36 की होनेवाली हो, अब ये काम करवा लो बस।


प्रियंका का मां एक डॉक्टर है। मां होने के साथ डॉक्टर की सलाह पर प्रियंका का मां (Madhu Chopra) मधु चोपड़ा। ने प्रियंका से कहा था कि 35 के बाद प्रेग्नेंट होना बहुत मुश्किल हो जाता है, इसलिए अपने एग्स फ्रीज करा लो। प्रियंका की मां की सलाह पर ही एक्ट्रेस ने यह बड़ा कदम उठाया था। प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मैं अपने यंग फ्रेंड्स से भी कहती हूं कि बायलॉजिकल क्लॉक रियल है। 35 के बाद प्रेग्नेंट होना बहुत मुश्किल हो जाता है और खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रहती हैं, लेकिन अब साइंस की वजह से सबकुछ पासिबल है। लेकिन यह प्रॉसिजर थोड़ा महंगा जरूर है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे अफोर्ड कर सकते हैं या नहीं'। आगे प्रियंका ने कहा कि 'मैं लोगों से कहूंगी हूं कि आप एक कार के लिए पैसे बचाते हैं, इस क्रिसमस पर ये करें, ये सबसे अच्छा गिफ्ट है जो आप खुद को देंगे। आप जितना भी चाहें लंबे समय तक के लिए काम कर सकते हैं, आपके अंडे उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें फ्रीज किया है।'

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का मिला फायदा, चौथे दिन हुई शानदार कमाई