16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसने उठाया था प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ग्रैंड शादी का खर्च? अब सामने आई हकीकत

विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर चुकीं प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

2 min read
Google source verification
priyanka_chopra_nick_jonas.jpg

Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दुनियाभर में उनकी करोड़ों फैन फॉलोइंग है। अपने दम पर उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर चुकीं प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। उन्होंने क्रिस्चियन रीति-रिवाज से भी शादी की थी। दोनों की ग्रैंड शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसने इस शादी का खर्च उठाया था?

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर कई बातें बताई। साथ ही, उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि किसने उनकी भव्य शादी का खर्च उठाया। प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी का खर्च एक तरफा नहीं बल्कि दोनों की तरफ से किया गया था।

दोनों ने मिलकर उठाया खर्च
इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि निक और मैंने शादी का पूरा खर्च शेयर किया था। लेकिन सिर्फ एक चीज की पैमेंट निक ने ही की थी। प्रियंका ने बताया कि निक उनके लिए इंगेजमेंट रिंग लेकर आए थे, जिसका खर्च उन्होंने ही उठाया था। इसके अलावा, प्रियंका ने ये भी बताया कि हमने शादी की तैयारियों से ही जिम्मेदारियों को शेयर करना शुरू कर दिया था। जिसमें ज्वैलरी और कपड़ों की शॉपिंग से लेकर बहुत कुछ था।

निक के मैसेज से शुरु हुई लव स्टोरी
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की शुरुआत ट्विटर पर एक मैसेज के जरिए हुई थी। निक ने प्रियंका को मैसेज किया था कि मेरे दोस्त को लगता है कि हमें मिलना चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मुझे टेक्स्ट करो। यहां मेरी टीम तुम्हारे मैसेज को पढ़ सकती है। इसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरु हो गई। एक साल के अंदर ही दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया। 2 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने बड़े धूमधाम से शादी की।