मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को परेशान करने के कारण जेल जा चुके प्रियंका के एक्स सेक्रेटरी प्रकाश जाजू ने एक बार उन्हें लेकर विवादित ट्वीट किए हैं। अपने आपको सही बताते हुए प्रकाश ने टि्वटर पर लिखा है कि प्रियंका के पिता आकाश चोपड़ा का दिमाग क्रिमिनल माइंडेड था उन्हीं के कारण प्रकाश को जेल जाना पड़ा। प्रकाश ने ट्वीट में लिखा है कि जिन मैसेजेज के चलते वे जेल गए थे वो मैसेजेज प्रियंका के पिता ने खुद उनके मोबाइल में डाले थे।
पीसी के पिता पर आरोप लगाने के अलावा प्रकाश ने प्रियंका के परिवार वालों और प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ पर निशाना साधा है। प्रकाश ने अपने ट्वीट्स में पीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि प्रियंका ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया इसके अलावा उनके एक मैरिड एक्टर के साथ अफेयर भी रहे।
जाजू ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे पास प्रियंका की एक सीडी है जिसमें उनके द्वारा अक्षय को भेजे गए सारे एसएमएस का हैं। हालांकि अक्षय ने प्रियंका के एक भी मैसेज का जवाब नहीं दिया और सारे एक तरफा मैसेज हैं। अगर मैं इसे बाहर ले आया तो धरती पर भूचाल आ जाएगा।
प्रियंका के लुक पर कमेंट करते हुए जाजू ने लिखा कि नाक की सर्जरी कराने के बाद वह दो दिनों में पांच फिल्मों से निकाली गई। प्रियंका अपना बैग पैक कर मुंबई से जाने वाली थी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो भी शेयर की और लिखा कि कितना मुश्किल हुआ होगा इसको इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में दिलवाना। 2001 में ऐसी दिखती थी प्रियंका।
प्रियंका के पर्सनल लाइफ में दखल देने का लगा आरोप
2004 में प्रियंका के साथ प्रकाश का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद प्रकाश ने 2008 में पहेल प्रियंका पर बकाया राशि न देने का आरोप लगाया। जिसके बाद उनके पीसी के पिता ने प्रकाश को बेटी की प्राइवेसी में दखल देने का आरोपी बताया था और प्रकाश को 67 सालों की जेल हो गई थी।
जेल से लौटने पर की बायोपिक बनाने की प्लानिंग
प्रकाश ने जेल से लौटने के बाद प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 67 डेज नाम की एक फिल्म बनाने की प्लानिंग की जो असल में प्रकाश की बायोपिक थी। हालांकि जब प्रियंका को इस फिल्म के बारे में पता चला तो उन्होंने असीम को एक लीगल नोटिस भेजकर इस पर रोक लगवा दी क्योंकि इस फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाया जा सकता था।