
प्रियंका चोपड़ा का लुक देख कर बेकाबू हुए निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी (Isha Ambani) के घर पर होली पार्टी में शिरकत करती हुई नजर आईं। इस पार्टी में एक्ट्रेस ने अपने लुक से लोगों को दिवाना बना लिया। पीच कलर की साड़ी और सिंपल लूक में एक्ट्रेस ने पार्टी का सारा लाइमलाइट चुरा लिया। एक्ट्रेस का ये किलर लूक देखने के बाद निक जोनस भी अपने को नहीं रोक पाएं। सोशल मीडिया पर उनका ये रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहा है।
ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। सिंपल ज्वेलरी से देसी गर्ल ने अपने लुक को और निखारा था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर किया है जिस पर लोग लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद निक जोनस (Nick Jonas) भी अपने आप को नहीं रोक पाए। निक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान’ इसके अलावा एक्टर ने पसीने छुटने वाला इमोजी भी शेयर किया।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सबसे अच्छे लोगों के साथ एक रोमन होली मनाई। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए ईशा अंबानी और JCBabin को धन्यवाद। लूसिया, हमेशा आपके साथ में बहुत मजा आता है। मेरे बुलगारी परिवार को एक शानदार दिन और एक खूबसूरत शाम के लिए बधाई। इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।"
Published on:
17 Mar 2024 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
