27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर की क्यूट फोटो कहा- मुझे बस यही चाहिए था

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।"

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jul 14, 2024

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास उनकी गोद में है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल लाइन

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।" बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास से शादी की थी।

सरोगेसी से हुआ था बेटी मालती का जन्म

साल 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती आई। प्रियंका चोपड़ा फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार 'देसी गर्ल' (प्रियंका चोपड़ा) ने निभाया है। वह अपने परिवार की रक्षा के लिए यात्रा पर निकलती है। प्रियंका चोपड़ा (41) कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी दिखाई देंगी। --आईएएनएस एफजेड/एकेजे