7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान संग हुई लड़ाई पर आखिरकार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

पिछले साल भारत फिल्म ( bharat ) को लेकर हुए विवाद और सलमान खान ( salman khan ) संग उनकी कोल्ड वॅार पर खुलकर बोली प्रियंका चोपड़ा ( priyanka chopra )।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 25, 2019

सलमान संग हुई लड़ाई पर आखिरकार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

सलमान संग हुई लड़ाई पर आखिरकार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( priyanka chopra ) तीन साल बाद एक बार फिर बॅालीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। वह जल्द ही निर्देशक शोनाली बोस ( shonali bose ) की फिल्म द स्काई इज पिंक ( the sky is pink ) में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर ( farhan akhtar ) और जायरा वसीम ( zaira wasim ) भी लीड किरदार में हैं।

एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी बीच उन्होंने पिछले साल भारत फिल्म ( bharat ) को लेकर हुए विवाद और सलमान खान ( salman khan ) संग उनकी कोल्ड वॅार पर खुलकर बात की।

सलमान एक शानदार इंसान हैं

प्रियंका ने बताया, मैं इन सभी बातों को लेकर बस इतना कहना चाहूंगी कि अगर बात इतनी बड़ी होती तो मैं जरूर रिएक्ट करती। सलमान एक शानदार इंसान हैं और मैं उनकी आज भी उतनी ही इज्जत करती हूं जितनी पहले करती थी। वो मेरे रिसेप्शन पर आए थे और हम शादी के बाद उनके घर भी गए थे। मैं उनकी बहन अर्पिता खान की बहुत करीबी दोस्त हूं तो उनके साथ कभी कोई अनबन हो ही नहीं सकती।

जायरा का इंडस्ट्री छोड़ना उनका अपना फैसला है

इसी के साथ एक्ट्रेस ने जायरा वसीम के एक्टिंग छोड़ने पर भी बात की। प्रियंका ने कहा, यह उनकी पर्सनल च्वाॅइस है, हम कोई नहीं होते जो उनके निजी मामलों पर उन्हें राय दें। मैं बस जायरा को उनके आने वाले कल के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।