30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं प्रियंका चोपड़, अब ऐसे की बोलती बंद

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी ड्रेस की वजह से बुरी तरह ट्रोल गई थीं। प्रियंका म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का हिस्सा बनीं थीं।

2 min read
Google source verification
priyanka_nick_jonas_3.jpeg

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपनी ड्रेस की वजह से बुरी तरह ट्रोल गई थीं। प्रियंका म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का हिस्सा बनीं थीं। इस समारोह के लिए एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहन रखी थी, वो काफी बोल्ड थी। जिसके चलते लोगों ने प्रियंका को काफी ट्रोल किया था। प्रियंका की अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लोगों ने प्रियंका को ये तक कह दिया था कि वो भारत की छवि को खराब कर रही हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram Account) से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि 'इस साल की कितनी शानदार शुरुआत हुई है, जबकि ये अभी केवल जनवरी का ही महीना है। अपने अपनों को प्यार करें.. जैसी जिंदगी आप जीना चाहते हैं वैसी जिएं। सभी परेशानियों के बीच भी खुद के साथ और आसपास के लोगों के साथ दयालु रहें।' एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि 'मुझे जो प्यार आप सभी से मिला उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और जब मुझे प्यार नहीं मिला उसके लिए भी आभारी रहूंगी। आस-पास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र बनें। यह बहुत जरूरी है। यह जिंदगी एक अनमोल तोहफा है।'

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस पोस्ट से प्रियंका ने साफ कर दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी लोगों ने लाइक किया है। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। बता दें कि प्रियंका फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आई थीं।