
नई दिल्ली। 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद आज इस मूवी का पहला सॉन्ग 'दिल ही तो है ' रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने इस गाने की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर से पोस्ट करते हुए दी। वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है जज़्बा या जरूरत....प्यार में सब जायज़ है...क्योंकि #दिलहीतोहै इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह, निखिल डिसूजा और अंतरा मित्रा ने गया है। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसमें संगीत दिया है। इस गाने में प्रियंका और फरहान की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई देगें। आपको बता दें कि प्रिंयका आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर आभा माथुर के भूमिका को निभाया था और अब शादी के बाद वो वापस इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इस बात को लेकर उनके फैन्स में बड़ी उत्सुकता है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
Updated on:
21 Sept 2019 03:39 pm
Published on:
21 Sept 2019 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
