
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज 28 नवंबर से शुरू हो गई हैं। आज प्रियंका के घर पर एक पूजा हुई। इस पूजा कार्यक्रम में निक जोनस का पूरा परिवार शामिल हुआ।

इस पूजा के बाद दोनों परिवार परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस पूजा के मौके पर एक खास बात नजर आई कि निक का पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा नजर आया।

सभी पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए। प्रियंका ने जहां ऑफ व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है। वहीं निक जोनस पिंक कलर के कुर्ते पायजामे में नजर आए हैं।

इसके अलावा देसी गर्ल की जेठानी सोफी टर्नर भी रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।