
Kareena Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan खान अपने फैंशन और लुके चलते काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों करीना, Akshay Kumar के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के अलावा करीना इन दिनों डायरेक्टर Punit Malhotra की वजह से भी चर्चा में हैं। पुनीत के साथ करीना ने एक फिल्में में काम किया और वो फिल्म फ्लॉप रहीं। वहीं अब पुनीत ने 5 साल बाद करीना को लेकर बड़ा खुलासा किया।
दरअसल, पुनीत मल्होत्रा की लगातार दो फिल्में 'आई हेट लव स्टोरी' और 'गोरी तेरे प्यार में' रहीं। जिसमें से 'गोरी तेरे प्यार में' में करीना कपूरी लीड रोल में थीं। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद पुनीत डिप्रेशन में चले गए थे। करीब एक साल उन्होंने डिप्रेशन को झेला। इस बात का खुलासा पुनीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। उहोंने बताया, 'जी हां, यह बात बिल्कुल सही बात है कि मेरी करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में फ्लॉप हो गई थी और उसकी वजह से मैं एक साल तक तो डिप्रेशन में था। एक साल तक सोचता रहा इस डिप्रेशन से कैसे बाहर निकलूं, लेकिन बाद में दोस्तों की मदद से मैं खुद को फिर से खड़ा कर पाया।'
इसके बाद पुनीत को 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में काम मिला। लेकिन इसके स्टोरी से लेकर शूटिंग शुरू होने तक का समय काफी लंबा रहा। फिलहाल पुनीत अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' काफी उम्मीदें हैं। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में तैयार हुई 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।
Updated on:
27 Apr 2019 12:41 pm
Published on:
27 Apr 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
