23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रहना है तेरे दिल में’ के रीमेक में काम करना चाहते हैं आर.माधवन

आर.माधवन फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के रीमेक में काम करना चाहते हैं। माधवन ने कहा, ' फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का रीमेक बनाना एक दिलचस्प विचार है।'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rakhi Singh

•

Updated: 6 Feb 2016, 4:38 PM IST

r madhavan

r madhavan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के रीमेक में काम करना चाहते हैं। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में आर. माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। माधवन का कहना है कि वह इस फिल्म के रीमेक में काम करना पसंद करेंगे।

माधवन ने कहा कि फिल्म का रीमेक मूल फिल्म के साथ न्याय करने वाला होना चाहिए और यह मौजूदा दर्शकों को आकर्षित करने में सक्षम भी होना चाहिए। माधवन ने कहा, ' फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का रीमेक बनाना एक दिलचस्प विचार है, लेकिन यह एक मुश्किल काम है। फिल्म रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं।'

माधवन ने कहा, 'आज इस फिल्म के कई बेहद समर्पित प्रशंसक है इसलिए मुझे मूल कहानी के साथ पूरा न्याय करना होगा और इसके साथ-साथ इसे नयी पीढ़ी के लिए एक पूरी तरह से नयी फिल्म के रूप में भी पेश करना होगा। यह काम मुश्किल है। इसके लिए एक असाधारण किस्म की कहानी की जरूरत होगी, जो दोनों दर्शक वर्गों के बीच के अंतर को पाट सके, जो कि मेरे बेटे की उम्र के लोगों को भी जोड़ सके और जो उसके मूल प्रशंसकों को भी उचित लगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग