1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में बंदूक पकड़े सलमान को टक्कर दे रही हैं जैकलीन, ‘RACE 3’ का नया पोस्टर जारी

'RACE 3' के नए पोस्टर में बॅालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक्शन भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 20, 2018

race 3 look out

race 3 look out

बॅालीवुड स्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में बॅालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक्शन भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था जिसमें सलमान खान का लुक रिवील किया गया था। और अब इस पोस्टर में जैकलीन का बोल्ड लुक सामने आया है।

'रेस 3' के नए पोस्टर में जैकलीन ने हाथ में बंदूक पकड़ रखी हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। बता दें इस पोस्टर को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया था। ट्विटर पर जैकलीन की तस्वीर डाल उन्होंने ट्वीट लिखा-‘जेसिका : रॉ पावर’।

इंस्टाग्राम अवॉर्ड्स: दीपिका ने मारी बाजी तो विराट ने पीछे छोड़ा कई स्टार्स को

'साहो' के रिलीज से पहले प्रभास की नई फिल्म का ऐलान! ऋतिक की इस अदाकारा संग करेंगे रोमांस

'गुलाब गैंग' के बाद अब अगली फिल्म में भी खलनायिका बनेंगी जूही चावला

'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर घायल हुईं आलिया! डॅाक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

दिखेगा जैकलीन का एक्शन:
'रेस 3' फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन एक्शन करती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है। इसके अलावा हाल में एक्टर टाइगर श्रॅाफ की फिल्म 'बागी 2' में माधुरी का गाना 'एक तो तीन..' भी रीक्रिएट हुआ है। गाने में जैकलीन बिल्कुल माधुरी जैसे कपड़ो में उनकी तरह डांस करती नजर आ रही हैं।

अनिल कपूर का लुक हुआ था वायरल:
फिल्म 'रेस3' से अभिनेता अनिल कपूर का लुक वायरल हुआ था। इस लुक में वह कैदी के गेटअप में नजर आए थे। बता दें कि सलमान खान और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एकसाथ अभिनय किया है।


इस फिल्म के साथ ही सलमान की आगामी फिल्मों 'दबंग 3' और 'भारत' की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। दबंग 3 में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी।

Story Loader