
अश्लील वीडियो के चलते चर्चाओं में आई थीं Radhika Apte
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बोल्ड फोटो-वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा वो खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। राधिका आप्टे अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया, जिनमें उन्होंने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, जिनके लिए उनको लोगों की काफी तारीफें भी मिलीं।
राधिका आप्टे का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में गिना जाता है जो अपने फ्लॉलेस एक्टिंग, कॉमन फेस और सिनेमाई चकाचौंध से दूर रहती हैं। राधिका ने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर एंट्री की और अपने टेलेंट के दम पर आज इस मुकाम पर हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल करना पड़ा। राधिका ने अपना करियर बनाने के लिए कभी हार नहीं मानी।
राधिका का का जन्म 7 सितंबर 1985 को वेल्लोर तमिलनाडु में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था। राधिका के पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन और सह्याद्री अस्पताल, पुणे के अध्यक्ष रहे हैं। राधिका बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इतना ही नहीं राधिका ने भारतीय क्लासिकल डांस में भी माहिरी हासिल की। इतना ही नहीं राधिका आप्टे एक कमाल की कत्थक डांसर हैं, जो उन्होंने 8 साल की उम्र में सीखा था।
यह भी पढ़ें: फिर मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं Urvashi Rautela, यूजर बोले - 'काम तो है नहीं.. सुर्खियों में रहना है बस'
राधिका आप्टे का कॉन्ट्रोवर्सी से काफी पुराना नाता रहा है। दरअसल, उनकी कुछ न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसकी वजह से उनको खूब ट्रोल किया गया था। सात ही उनका खूब बवाल भी कटा था। हालांकि, कुछ समय बात ही एक्ट्रेस ने अपने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि 'वो फोटो उनकी नहीं हैं। वो उनके जैसी दिखने वाली किसी और लड़की है'।
इसके बाद राधिका का एक और बोल्ड वीडियो काफी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, उनका ये वीडियो अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की एक शॉर्ट फिल्म का था। उनकी इस फिल्म से कई ऐसे बोल्ड सीन लीक हो गए, जिसमें राधिका का असली पहचान बॉलीवुड के सामने आया। इसके अलावा उनकी एक कॉन्ट्रोवर्सी साउथ एक्टर के साथ भी रही।
एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने उस एक्टर की पोल खोलते हुए बताया था कि 'मैं फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वो एक्टर उनके पास आया और उनके पैर पर गुदगुदी करने लगा। मुझे उस पर बहुत तेज गुस्सा आया और मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। मैं न तो उस एक्टर से कभी मिली थी न ही जानती थी। ऐसे में उसकी इस हरकत ने मुझे गुस्सा दिलवा दिया'।
बता दें कि राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मुलाकात साल 2011 में हुई। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि 'उनके पास शादी की एक भी फोटो नहीं हैं, क्योंकि दोनों खुशी में थे नशा किया हुआ था और ऐसे में वे दोनों तस्वीर ही नहीं क्लिक करवा पाए थे'।
यह भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्मों से बॉलीवुड की खराब हालत पर बोले Suniel Shetty, कहा - 'हमें आईडिया नहीं...'
Published on:
07 Sept 2022 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
