12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल से शुरू हुई थी परिणीति-राघव की लव स्टोरी, फिर ऐसे किया था प्यार का इजहार…

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी को कई महीनें हो चुके हैं। वहीं अब परिणीति ने राजनेता संग पहली मुलाकात के बारे में बताया। फिर उनकी लव स्टोरी किस तरह आगे बढ़ी इसका राज भी खोला।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 03, 2024

parineeti_chopra_with_raghav_chadha_.jpg

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: क्या आप जानते हैं परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले पति राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया था? जी हां, परिणीति ने ऐसा इसलिए किया क्यूंकि वह राघव बारे में जानना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि राघव से पहली मुलाकात में ही वह समझ गई थीं कि वह उनके लिए ही बने हैं।

परिणीति ने बताई दिलचस्प बात
हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने पहली बार लाइव परफॉर्मेंस भी दी थी जिसके लिए वह इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में हसबैंड राघव चड्ढा को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने रिवील किया है कि कैसे लंदन में मुलाकात के बाद उन्होंने सबसे पहले राघव चड्ढा के बारे में गूगल किया था।


इंटरव्यू में खुला राज
पति से पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए परिणीति चोपड़ा ने बताया कि दोनों लंदन में एक फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे। जहां दोनों को ही अलग अलग क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाना था। फिर वह सुबह दोनों नाश्ते पर मिले। जब परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से मिली थीं तो वह राघव चड्ढा के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि वह शादीशुदा है या नहीं, उनकी उम्र कितनी है। मगर दोनों पहली ही मीटिंग में इतना कंफर्टेबल हो गए कि वो मीटिंग खास सी बन गई।


परिणीति ने किया राघव चड्ढा को गूगल
मुलाकात और मीटिंग के बाद जब परिणीति होटल में लौटीं। परिणीति ने लौटते ही सबसे पहले राघव चड्ढा के बारे में गूगल किया। उन्होंने देखा कि आखिर कौन हैं राघव। उम्र कितनी है, क्या शादी हुई है या नहीं। जब परिणीति ने देखा कि वह सिंगल है तो उन्होंने राहत की सांस ली। आज शादी के बाद परिणीति खुद को भाग्यशाली मानती हैं।

यह भी पढ़ें: तृप्ति डिमरी ने इस तरह तय किया एक्ट्रेस से 'नेशनल क्रश' बनने का सफर, हुआ खुलासा