21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Pooja Bhatt को सगे भाई ने बताया ‘सेक्स सिंबल’, सौतेली बहन आलिया भट्ट को कहा ‘पानी कम चाय’

Pooja Bhatt को सगे भाई ने बताया ‘सेक्स सिंबल’, सौतेली बहन आलिया भट्ट को कहा ‘पानी कम चाय’

Alia Bhatt And Pooja Bhatt Comparison: एक इंटरव्यू में राहुल भट्ट ने अपनी सौतेली बहन आलिया भट्ट और सगी बहन पूजा भट्ट की तुलना की। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बहन को ‘सेक्स सिंबल’ तक कह डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 23 Apr 2025, 1:10 PM IST

pooja bhatt, rahul bhatt

पूजा भट्ट, राहुल भट्ट और आलिया भट्ट

Alia Bhatt And Pooja Bhatt Comparison: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जहां अपनी फिल्मों और अभिनय से इंडस्ट्री में नाम कमाया है, वहीं उनके सौतेले भाई राहुल भट्ट का मानना है कि वो पूजा भट्ट के मुकाबले कहीं नहीं ठहरतीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने दोनों बहनों की तुलना की है। इसमें उन्होंने अपनी बड़ी बहन के बारे में ऐसी बात कही जिसे जानने के आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने कहा था- ये फिल्म सनी देओल को दे दो, फिर खुद बन गए हीरो

आलिया है ‘पानी कम चाय’

एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा- “आलिया के पास सबकुछ है-टैलेंट, PR की समझ, खूबसूरती, लेकिन वो मेरी बहन पूजा भट्ट की बराबरी नहीं कर सकतीं। वो उसके सामने ‘पानी कम चाय’ हैं।”

यह भी पढ़ें: नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में दिखेगा Aamir Khan का रफ-टफ अंदाज, खुद शेयर की डिटेल्स

"सबसे टैलेंटेड पूजा भट्ट हैं"

राहुल भट्ट का मानना है कि अगर भट्ट परिवार में कोई सबसे अधिक टैलेंटेड और नैतिक व्यक्ति है, तो वो पूजा भट्ट हैं। उन्होंने कहा-"ना टैलेंट, ना लुक्स, ना सेक्सीनेस, किसी में आलिया, पूजा के आगे नहीं टिकतीं।"

पूजा भट्ट 90 के दशक में 'सड़क', 'जख्म' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उस दौर की बड़ी स्टार मानी जाती थीं।

"सबसे बड़ा सेक्स सिंबल"

राहुल ने ये भी कहा कि उनके पिता महेश भट्ट की असली विरासत को पूजा भट्ट ही आगे ले जा रही हैं। उन्होंने पूजा को उस दौर का "सबसे बड़ा सेक्स सिंबल" भी कहा। उन्होंने कहा-“मैंने पूजा को स्टारडम में देखा है। उन्होंने खुद को साबित किया और अब ओटीटी के जरिए फिर से सक्रिय हो रही हैं।”

आलिया से रिश्ते पर क्या बोले राहुल 

राहुल ने बताया कि वो आलिया से उनका रिश्ता अच्छा है, लेकिन बहुत घुलने-मिलने वाले नहीं हैं। राहुल ने कहा- "वो अब मां बन चुकी हैं, उनके पास वक्त नहीं है। मैं किसी को भी बिना बताए मिलने नहीं जाता। मुझे सीमाएं पसंद हैं।"

उन्होंने आलिया को इस बात के लिए सराहा कि वो शाहीन भट्ट (उनकी दूसरी सौतेली बहन) की देखभाल करती हैं।