11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: रेखा से ब्रेकअप, मुस्लिम पत्नी को धोखा, हिंदू एक्ट्रेस से प्यार में हुआ पागल, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: फेमस एक्टर अपनी मुस्लिम पत्नी को तलाक दिए बिना हिंदू एक्ट्रेस के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। उन्होंने एक्ट्रेस रेखा को भी रिजेक्ट किया था।

2 min read
Google source verification
फेमस एक्टर आज मना रहा अपना 72वां जन्मदिन

फेमस एक्टर आज मना रहा अपना 72वां जन्मदिन

Raj Babbar Birthday: 80 के दशक के फेमस एक्टर जिनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही, वह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी पर्सनल लाइफ फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। यह अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। वह राजनीति में अपना जोर लगा रहे हैं। हम बात कर रहे फेमस एक्टर राज बब्बर की। राज बब्बर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

राज बब्बर का जन्मदिन (Raj Babbar Birthday)

राज बब्बर का जन्म यूपी के टूंडला में हुआ था। राज बब्बर का 'राज' हमेशा से बॉलीवुड में रहा। एक्ट्रेस एक शादीशुदा होकर भी हिंदू एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गए थे। वह कोई और नहीं बल्कि स्मिता पाटिल थी। वह स्मिता पाटिल से इस कदर प्यार करते लगे थे कि उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देकर छोड़ दिया था और स्मिता के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों ने शादी कर ली। स्मिता ने जब अपने पहले बच्चे आर्य बब्बर को जन्म दिया, तो उनकी डिलिवरी में कुछ परेशानियां आई और उनका निधन हो गया। स्मिता की मौत से राज बब्बर पूरी तरह से बिखर गए थे। वह काफी अकेले हो चुके थे।

यह भी पढ़ें :Sonakshi- Zaheer Civil Marriage: आज सोनाक्षी- जहीर करेंगे सिविल मैरिज, कपल की हो चुकी है सगाई, फोटो आई सामने

खबरें आई कि रेखा भी उसी समय अमिताभ बच्चन से ब्रेकअप की वजह से इमोशनल ट्रामा से गुजर रही थीं। ये वही वक्त था जब दो टूटे दिल करीब आए। दोनों अपने जीवन के सूनेपन से परेशान थे, ऐसे में इनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थी पर फिर थोड़े समय बाद दोनों अलग हो गए। बाद में राज बब्बर भी उनसे अलग हो गए।