22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत सिंह राजपूत पर नेगेटिव आर्टिकल लिखने का लगा था आरोप, अब अपनी सफाई में क्या बोले राजीव मसंद?

Sushant Singh Rajput: जर्नलिस्ट राजीव मसंद ने एक पॉडकास्ट में सुशांत सिंह राजपूत की डेथ कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष सामने रखा है।

2 min read
Google source verification
Rajeev Masand On Sushant Singh Rajput Death controversy journalist addressed His Point

Rajeev Masand On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ 14 जून 2020 को हुई थी। उनकी मृत्यू की गुत्थी तो नहीं सुलझी मगर उनकी डेथ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी बहुत हुई। इन्हीं में से एक है जर्नलिस्ट राजीव मसंद विवाद।

SSR की मौत के बाद उनके फैंस ने आरोप लगाया था कि राजीव मसंद ने अपने आर्टिकल्स में सुशांत सिंह के बारे में गलत बातें छापी। उनके 'ब्लाइंड आइटम' के हार्मफुल इफेक्ट के चलते ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई। इस पर अब राजीव मसंद ने अपना पक्ष सबके सामने रखा है।

यह भी पढ़ें:मौत से 10 दिन पहले इस बात से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, करीबी रहे मनोज बाजपेयी ने खोला राज

ब्लाइंड आइटम पर रखा पक्ष

जर्नलिस्ट राजीव मसंद ने शारदुलोजी पॉडकास्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा- “मैं एक कॉलम लिखता था जिसमें कई आइटम होते थे और एक ब्लाइंड आइटम था। लेकिन क्या वे नुकसानदायक थे? क्या वे लोगों को चोट पहुंचाते थे? मुझे ऐसा नहीं लगता। विचार ये था कि ये एक पहेली होनी चाहिए जिसे लोगों को हल करना चाहिए। वास्तव में ये ऐसी जानकारी थी जो फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई पहले से ही जानता था। इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था, लेकिन जो आपके नियंत्रण में नहीं है, आप क्या कर सकते हैं?”

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर भावुक हुई बहन श्वेता, बोलीं- टूट चुकी हूं, अब…

राजीव मसंद ने कहा उन्हें फर्क नहीं पड़ता

राजीव ने आगे कहा कि ये उन्हें हैरान करता है लेकिन उन्हें ऐसे आरोपों से फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि हम सभी ऐसे समय में जी रहे हैं जब जो लोग आपको नहीं जानते और न ही आपके काम को जानते हैं, लेकिन फिर भी वे आपको जज करते हैं। क्या वो मायने रखते हैं?

सुशांत सिंह केस में राजीव मसंद से हुई थी पूछताछ

जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह केस में पत्रकार राजीव मसंद से भी पूछताछ की गई थी। वजह उनके ब्लाइंड आइटम और सुशांत की फिल्मों को दिए गए नेगेटिव रेटिंग थी। इनके चलते ही उन पर आरोप लगे थे कि इन्हीं की वजह से सुशांत सिंह ने कथित तौर पर सुसाइड कर ली थी।