4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अपनी Ex गर्लफ्रेंड के घर के सामने से बारात निकालकर राजेश खन्ना ने डिंपल से की थी शादी

राजेश खन्ना एक दिग्गज कलाकार रहें हैं। उनके स्टारडम की बात की जाए तो एक वक्त था जब राजेश खन्ना के घर के बाहर लड़कियां उनकी कार को चूमा करती थीं। और उसके पहियों की धूल से मांग भरा करती थी। उसी वक्त राजेश खन्ना को अंजू मंहेद्रु से प्यार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 9 Nov 2021, 12:07 PM IST

resize-16364396241516071557rajeshkannaandmahendru.jpg

राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जातें हैं। अंजु महेंद्रु के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सिर्फ 13 साल की छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह एक मॉडल थी और फिल्मों में हीरोइन बनना चाहती थी, उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल करते हुए कई सीरियल्स में भी काम किया।

यह बात 60 के दशक की है जब राजेश खन्ना बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उसी समय अंजू भी एक स्ट्रगलर थी। दोनों की मुलाकात हुई। उस वक्त दोनों ही अपने करियर को बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उसी समय दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का निर्णय किया था।

अनेक फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद एक समय ऐसा भी आया जब राजेश खन्ना की फिल्म आराधना ने उन्हें रातों-रात प्रशंसकों के दिल में बिठा दिया और राजेश खन्ना स्टार हो गए। वह जवां दिलों की धड़कन बन गए और फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन गए।

राजेश हमेशा अंजू को अपने साथ रखना चाहते थे यहां तक कि वो शूटिंग के वक्त भी अंजू को अपने ही साथ चाहते थे। कई बार अंजू के साथ नहीं होने पर दोनों में बहस हो जाया करती थी बदलते समय के साथ – साथ को राजेश की ये आदतें अंजू नापसंद होने लगी थी। अंजू चाहती थी कि वो खुद को भी सफल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित करे वही राजेश खन्ना इसके विपरित।

एक समय में राजेश की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी वहीं दूसरी तरफ राजेश और अंजू के प्यार में भी दरार पद गई थी। फिल्मों की असफलता के कारण राजेश का स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो गया था। उसके गुस्से की वजह से अंजू का उसके साथ भी रहना दूभर हो गया था।

जब डिंपल से मिले तो, राजेश खन्ना उस दौरान सुपरस्टार थे और डिंपल ने भी बॉलीवुड में जबरदस्त सफल एंट्री मारी थी। ऐसे में राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से पहली मुलाकात में उसके प्यार में पड़ गए थे। हर कहीं डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के नज़दीकियों के चर्चे छपने लगे। अंततः अंजू ने राजेश का साथ छोड़ दिया।

अंजू से राजेश से अपना रिश्ता खत्म करते ही तुरंत डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया डिंपल ने उन्हें ना नहीं किया और खुद से 15 साल उम्र बूढ़े राजेश खन्ना के साथ कुछ ही दिनों में शादी कर ली।

राजेश खन्ना अब भी अंजु महेंद्रु को अपने दिल से नहीं निकाल पाए थे लेकिन राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी का फैसला कर लिया था। राजेश खन्ना ने अंजू को अपनी शादी का निमंत्रण तक नहीं भेजा लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने अपनी बारात को जिस रास्ते में अंजू का घर था उसी रास्ते से निकालने का फैसला किया और उसी घर के नीचे से राजेश की बारात निकली जहां अंजू और राजेश एक साथ रहा करते थे।