मरने से पहले राजेश खन्ना ने रिकॉर्ड किया था ये मैसेज, बोले- मुझे अफसोस है कि...
नई दिल्लीPublished: Oct 21, 2021 09:57:49 am
राजेश खन्ना को जो प्यार मिला, वो शायद ही किसी एक्टर को कभी नसीब हो। हालांकि, एक ऐसा भी वक्त आया जब वह अपनी जिंदगी में अकेले पड़ गए थे और साल 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


rajesh khanna
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना आज भले ही इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उनके किस्से आज भी छाए रहते हैं। उनका स्टारडम ही कुछ ऐसा था। 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाले राजेश खन्ना ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी दीवानगी का आलम ये था कि लड़कियां उन्हें खून से खत लिखा करती थीं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग कई दिनों तक उनके घर के बाहर इंतजार किया करते थे। राजेश खन्ना को जो प्यार मिला, वो शायद ही किसी एक्टर को कभी नसीब हो। हालांकि, एक ऐसा भी वक्त आया जब वह अपनी जिंदगी में अकेले पड़ गए थे और साल 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन मरने से पहले उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक ऑडियो मेसेज रिकॉर्ड किया था।