बॉलीवुड

अंजू महेंद्रू के साथ अकेले में वक्त बिताना चाहते थे राजेश खन्ना, लेकिन घर में इस चीज को देखकर हो जाते थे उदास

राजेश खन्ना के मुश्किल दिनों में अंजू महेंद्रू ने उनका काफी साथ दिया था। एक बार राजेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अंजू महेंद्र के साथ अकेले में वक्त बिताना चाहते थे लेकिन उनके घर पहुंचकर उनका मन उदास हो जाता था।

2 min read
rajesh khanna anju mahendru

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में न रहे हों लेकिन उनसे जुड़े किस्से हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्हें इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर सभी को चौंका दिया। राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी स्टार को नसीब नहीं हुआ। उनकी पर्सनैलिटी पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। लड़कियां उन्हें खून से चिट्ठी लिखा करती थीं। राजेश खन्ना का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था। जिसमें अंजू महेंद्रू, डिंपल कपाड़िया, मुमताज, टीना मुनीम और अनीता आडवाणी का नाम शामिल है।

राजेश खन्ना के मुश्किल दिनों में अंजू महेंद्रू ने उनका काफी साथ दिया था। एक बार राजेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अंजू महेंद्रू के साथ अकेले में वक्त बिताना चाहते थे लेकिन उनके घर पहुंचकर उनका मन उदास हो जाता था। राजेश खन्ना ने इंटरव्यू में कहा, “स्टूडियो में मुश्किल समय बिताने के बाद जब मैं घर पहुंचता था तो मुझे यही सुनने को मिलता था कि वह पार्टी में गई हैं। जब भी मैं उनके घर पर थका हुआ अकेला पहुंचता था, मैं उन्हें उनके दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए पाता था। असल में मैं उनके साथ अकेले वक्त बिताना चाहता होता था, लेकिन…।”

वहीं, राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए अंजू महेंद्रू ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, “राजेश खन्ना को समझना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा था। उनकी फ्लॉप हुई फिल्मों ने उन्हें निराश कर दिया था। वह काफी मूडी भी थे और हर वक्त वह काफी टेंशन में रहते थे।”

बता दें कि राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू के साथ शादी करना चाहते थे। एक्ट्रेस की मां भी इस रिश्ते को लेकर काफी खुश थीं। लेकिन अंजू महेंद्रू इस चीज के लिए तैयार नहीं थीं। इस बीच उन्हें लेकर खबर आने लगीं कि वह वेस्ट इंडियन क्रिटेर गैरी को डेट कर रही हैं। जब इसका पता राजेश खन्ना को लगा तो उनका दिल टूट गया। उन्होंने एक्ट्रेस से अलग होने का फैसला कर लिया।

Published on:
11 Oct 2021 03:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर