10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब घर का पैसा बताने पर बुरी तरह भड़क गई थीं दीपिका पादुकोण, बोलीं- ये मेरे खुद के पैसे हैं…

सभी जानते हैं कि रणवीर दीपिका पर अपनी जान छिड़कते हैं। लेकिन एक बार जब दीपिका के पैसों को रणवीर का भी बताया गया तो दीपिका बुरी तरह भड़क उठी थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 9 Oct 2021, 2:09 PM IST

deepika_padukone.jpg

deepika padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती आज टॉप एक्ट्रेस में होती है। ओम शांति ओम फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं दीपिका ने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं। ऐसे में वह बॉलीवुड की हाईस्ट पेड एक्ट्रेस में भी शुमार होती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, दीपिका उनकी निजी जिंदगी के कारण भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। सभी जानते हैं कि रणवीर दीपिका पर अपनी जान छिड़कते हैं। लेकिन एक बार जब दीपिका के पैसों को रणवीर का भी बताया गया तो दीपिका बुरी तरह भड़क उठी थीं।

दरअसल, ये बात है फिल्म छपाक के रिलीज होने के वक्त की। दीपिका ने फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रमोशन किया था। ऐसे में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा था कि 'आप इस मूवी की प्रोड्यूसर हैं और देखा जाए तो रणवीर भी एक तरह से प्रोड्यूसर हुए क्योंकि घर का पैसा लगा है।' रिपोर्टर की ये बात सुनते ही दीपिका उनपर भड़क उठीं।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी के हुस्न के हैं लाखों दीवाने, देखें उनकी बेहद बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें

दीपिका ने जवाब में रिपोर्टर से कहा, 'एक्सक्यूज मी! ये किसने बोला, ये मेरे खुद के पैसे हैं। मेरा पैसा है...मेरी मेहनत है'। ऐसा बोलकर दीपिका ने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी थी। वहीं, दीपिका के इस स्टेटमेंट से साफ जाहिर होता है कि पति-पत्नी होने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं कि उसके द्वारा कमाए गए रूपए शादी के बाद पति के हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने वेकेशन से शेयर की अपनी बेहद हॉट फोटोज़, बिकिनी में आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं। साथ ही, वह शकुन बत्रा की फिल्म, द इंटर्न रीमेक में काम करेंगी। इसके अलावा, वह फाइटर फिल्म में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ रितिक रोशन लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में भी काम करेंगी। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में वह रणवीर की पत्नी के रोल में दिखेंगी। ये फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। यह जल्द ही रिलीज हो सकती है।