16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 साल पुराना रिश्ता तोड़ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लिया तलाक

7 साल पुराना रिश्ता तोड़ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लिया तलाक....

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 05, 2017

Rajinikanth daughter Soundarya

Rajinikanth daughter Soundarya

मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी और फिल्म डायरेक्टर सौंदर्या का बिजनेसमैन पति अश्विन रामकुमार से आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। चेन्नई की एक फैमिली कोर्ट में उनका तलाक हुआ। जोड़े ने विचारधारा न मिलने की वजह से आपसी सहमति से तलाक लिया है।

Rajinikanth-daughter-Soundarya-2-1499250614.jpg" border="0">

पिछले साल सितंबर में सौंदर्या और अश्विन के अलग होने की खबरें आई थीं। इनकी पुष्टि करते हुए सौंदर्या ने ट्वीट किया था- 'मेरी शादी के बारे में आ रही खबरें सही हैं। हम साल भर से अधिक समय से अलग रह रहे हैं और तलाक के मामले पर बातचीत चल रही है। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे परिवार की प्राइवेसी का स मान करें।'

सौंदर्या रजनीकांत और लता रजनीकांत की छोटी बेटी हैं। सिंतबर, 2010 में सौंदर्या की शादी चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा वेद भी है।

सौंदर्या ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'पदायप्पा' से बतौर ग्राफिक डिजाइनर की थी। कई फिल्मों से बतौर ग्राफिक डिजाइनर जुडऩे के बाद वे फिल्म गोवा (2010) से निर्माता के तौर पर जुड़ीं। रजनीकांत की फिल्म 'कोचाडियान' के जरिए उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। 28 जुलाई को उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'वीआईपी 2' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में धनुष और काजोल अहम रोल में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग