बता दें कि राजकुमार राव एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्होनें बॉलीवुड में आज जो मुकाम बनाया है वह सब उनकी शानदार अभिनय कला का नतीजा है। राजकुमार ने 2010 में लव सेक्स और धोखा से ऑफिशियल डेब्यू किया। राजकुमार राव के लिए 2012 बहुत अच्छा साल रहा जिसमें उन्होनें शाहिद और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में काम किया। शाहिद के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जबकि गैंग्स ऑफ वासेपुर से लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। इसके अलावा उन्हें स्त्री, शादी में जरूर आना, न्यूटन, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।