4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टर ने तीन महीने तक फिल्म के लिए बढ़ाई दाढ़ी, एक्ट्रेस ने दान कर दिए अपने बाल

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 Jun 2025, 5:44 PM IST

Sonam Kapoor-Rajkumar Rao

सोनम कपूर और राजकुमार राव की तस्वीर (फोटो सोर्स: एक्टर्स इंस्टाग्राम)

Sonam Kapoor-Rajkumar Rao: एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर और राजकुमार राव एक बार चर्चा के केंद्र बिंदु में हैं। वहज है बाल और दाढ़ी। जी हां सोनम कपूर ने अपने लंबे काले बालों को काटकर 12 इंच चैरिटी के लिए दान किए। सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की झलक दिखाई।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हेयरकट करवाती नजर आईं। वीडियो में उन्होंने अपने नए लुक को दिखाया और अपने घने, लंबे बालों का श्रेय जेनेटिक्स, यानी अपने पिता अनिल कपूर को दिया।

वीडियो में सोनम कहती नजर आईं, “हेलो दोस्तों, मैंने अपने 12 इंच बाल काटने का फैसला किया। यह वीडियो में ज्यादा नहीं लग रहा, लेकिन यह एक फुट बाल है। मेरे बाल जेनेटिक्स वजह से घने और काले हैं। यानी पिता अनिल कपूर की वजह से बहुत लंबे और घने हैं।”

80 दिन से भी ज्यादा समय तक दाढ़ी बढ़ाई

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मालिक’ की तैयारी में व्यस्त हैं। अपने किरदार को और असरदार बनाने के लिए उन्होंने 80 दिनों से भी ज्यादा समय तक दाढ़ी नहीं कटवाई, ताकि उनका लुक पर्दे पर और ज्यादा प्रभावशाली और दमदार दिखे।

फिल्म के निर्देशक पुलकित ने कहा, "हम चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक ऐसी ताकत दिखे जो अंदर से आए, कुछ ऐसा जो सच्चा, थोड़ा रफ और बिना बनावट के लगे। राजकुमार ने इस किरदार के लिए खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से झोंक दिया। उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका किरदार वास्तविक लगे।"

'मालिक' की रिलीज डेट जानें

राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग और दमदार लुक देखने को मिला। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया पर बनी है, जहां ताकत, लालच और जिंदा रहने की जंग चलती है। टीजर में राजकुमार एक बेरहम गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं, और उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी दिखेगी। मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं सोनम कपूर की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अनुजा चौहान के 2010 के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा।

यह भी पढ़ें: फिल्म सिटी में आग का तांडव, जलकर राख हुआ अनुपमा शो का सेट, देखें भयावह वीडियो