
mental hai kya
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर काफी चर्चा में है। मंगलवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में दोनों कलाकार अलग—अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर को बहुत पसंद किया जा रहा है और खूब कमेंट्स भी किए जा रहे है।
हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में राजकुमार राव मुंह में सिगरेट लिये हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कंगना ने अपने हाथों में फिश पकड़ी हुई है। इस पोस्टर की खास बात है कि पूरे पोस्टर में आग जलती हुई दिखाई दे रही है। इसके आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बन गई है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज होने जा रही है।
View this post on InstagramA post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
पोस्टर के आखरी में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं, वहीं फिल्म को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दूसरी बार कंगना और राजकुमार साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'क्वीन' में काम किया था जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।
Updated on:
19 Jun 2019 09:26 am
Published on:
18 Jun 2019 05:07 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
