
Rajkummar Rao
अभिनेत्री Mouni Roy ने फिल्म 'गोल्ड’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। फिलहाल उनकी झोली में कई फिल्में हैं। मौनी 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में ये दोनों एक पॉपुलर गुजराती गाने पर थिरकते नजर आएंगे। इस फिल्म में गुजराती गाना 'ओढ़नी ओढ़ू' को रिक्रिएट किया जाएगा।
'मेड इन चाइना' के इस गाने में मौनी रॉय और Rajkummar Rao o राव एथनिक लुक में दिखेंगे। फिल्म को विजय गांगुली कोरियोग्राफ करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रोड्यूसर दिनेश विजन इस गाने को इसमें फिल्माना चाहते हैं।
इससे दर्शक फिल्म के कैरेक्टर से अच्छी तरह कनेक्ट हो पाएंगे। फिल्म को नए डायरेक्टर मिखिल मुसाले ने निर्देशित किया है। उन्होंने भी कन्फर्म किया है कि ये गुजराती गाना रिक्रिएट किया जाएगा। गौरतलब है कि इसमें मौनी और राजकुमार राव गुजराती कपल के किरदार में दिखेंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट 30 अगस्त तय की गई है।
Published on:
10 May 2019 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
