3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Toxic’ में फिल्माए गए बोल्ड सीन्स पर कियारा आडवाणी का यू-टर्न, मेकर्स से की सीन काटने की डिमांड?

Kiara Advani Toxic Controversy: बोल्ड सीन्स को लेकर मचे बवाल के बीच अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' का फाइनल कट देखने के बाद में कियारा आडवाणी ने यश और फिल्म के निर्माताओं से अपने इंटिमेट सीन्स को छोटा करने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 03, 2026

Kiara Advani Toxic Controversy

‘Toxic’ में यश संग फिल्माए गए बोल्ड सीन्स पर कियारा आडवाणी का यू-टर्न। (फोटो सोर्स: IMDb)

Kiara Advani Toxic Controversy: हाल ही में मां बनी कियारा आडवाणी यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का फाइनल कट देखने के बाद उन्होंने निर्माताओं से कुछ अंतरंग दृश्यों को छोटा करने का अनुरोध किया है। हालांकि, अभिनेत्री या 'टॉक्सिक' की टीम की ओर से इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि बेटी साराया मल्होत्रा ​​के जन्म के बाद कियारा आडवाणी की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में फिल्म में यश, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। खबरों के मुताबिक़, 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म की काफी आलोचना हुई है, टीजर के एक सीन में यश को गैंगस्टर राया के रूप में कब्रिस्तान के पास खड़ी कार में एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है।

कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से की मांग

Gulte की एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा ने कथित तौर पर यश और फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतु मोहनदास से फिल्म का फाइनल आउटपुट देखने के बाद कुछ बोल्ड और इंटिमेट सीन्स को हटाने का अनुरोध किया है। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक्ट्रेस ने यश के साथ एक बोल्ड रोमांटिक सीन शूट किया था। बताया गया कि डायरेक्टर गीतु मोहनदास ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि सीन उनके कम्फर्ट के हिसाब से ही होंगे। लेकिन बाद में जब एक्ट्रेस ने उस सीन को स्क्रीन पर देखा, तो उन्हें उसकी लेंथ और तरीके को लेकर दोबारा सोचना पड़ा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कियारा ने टॉक्सिक के निर्माताओं से या तो उस सीन को छोटा करने या आखिरी सेकंड में उसे धुंधला करने के लिए कहा है। हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और न ही कियारा और न ही टॉक्सिक के निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन दिया है। बता दें कि फिलहाल ये दावे अप्रमाणित हैं।

फिर बदली टॉक्सिक की रिलीज डेट (Toxic Postponed)

बता दें कि एक्टर यश ने घोषणा की है कि 'टॉक्सिक' अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी। ये दूसरी बार है जब फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। हालांकि, अभी तक नई रिलीज डेट की घोषणा भी नहीं की गई है।

बीते बुधवार (29 अप्रैल) को दिए गए बयान में यश ने बताया कि सिनेमाकॉन में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही दुनियाभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंडस्ट्री से भी फिल्म को लेकर अच्छे रिएक्शन मिले हैं। इसके बाद अब फिल्म को नई रिलीज डेट के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द होगी।