7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकुमार राव ने नई पीढ़ी के एक्टर्स को लेकर दिया ये बड़ा बयान

राजकुमार ने हाल में एक ईवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।अभिनेताओं
less than 1 minute read
Google source verification
Rajkummar rao

Rajkummar rao

अभिनेता राजकुमार राव को लगता है कि उनकी पीढ़ी के हर युवा अभिनेता में हिंदी फिल्म उद्योग का सुपरस्टार बनने की क्षमता है क्योंकि वे सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। राजकुमार ने हाल में एक ईवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

राजकुमार के अलावा वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ और सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में बेहतरीन काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि किस अभिनेता में सुपरस्टार बनने की क्षमता है इस पर उन्होंने कहा, 'हर युवा अभिनेता में सुपरस्टार बनने की क्षमता होती है। मैं यह कहने वाला कौन होता हूं कि कौन से अभिनेता में सुपरस्टार बनने की क्षमता है या कौन से में नहीं है? मैं वास्तव में खुश हूं कि हम एक उद्योग के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं और उसी के कारण हम हर दूसरे अभिनेता से अच्छा प्रदर्शन देखने में सक्षम हैं।' राजकुमार ने कहा, 'जब मैं स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन देखता हूं तो यह मुझे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।'

राजकुमार ने अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर कहा, 'हम जल्द ही इस फिल्म की रिलीज की घोषणा करने वाले हैं।' वहीं, इस फिल्म में कंगना रानौत के साथ काम करने का अनुभव पूछे जाने पर राजकुमार ने कहा, 'मेरा उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा था। मुझे लगता है कि वह इस देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग