1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2.0 Movie Trailer: रजनीकांत और अक्षय के बीच दिखा जबरदस्त एक्शन, जब्त हुए सभी के मोबाइल फोन्स!

अक्षय इसमें डॉ. रिचर्ड और रजनीकांत चिट्टी, डॉ. वसीकरण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को 3 डी में शूट किया गया है, जो काफी मुश्किल बताया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 3 Nov 2018, 3:16 PM IST

2.0

2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इसमें अक्षय का काफी विकराल रूप देखने को मिल रहा है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इसमें भी सभी का मोबाइल फोन हवा में उड़ते हुए देखने को मिला था। इस ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ तौैर पर जाहिर होता है कि अक्षय न केवल हीरो के किरदार को बल्कि विलेन के किरदार को बखूबी पर्दे पर दिखा सकते हैं।







वीडियो हुआ वायरल

फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अभी तक चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्रेलर देखकर कहानी का अंदाजा कुछ खास लगाना पाना मुश्किल है लेकिन यह काफी क्यूरोसिटी पैदा कर देगा। इसमें गिने चुने डायलॉग्स हैं। अक्षय इसमें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मोबाइल रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है। फिल्म में काफी अच्छे सीन्स देखने को मिल रहे हैं। जब ट्रेलर इतना एंटरटेनिंग है तो फिल्म भी काफी मजेदार होने वाली है।







पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन पर

बता दें, '2.0' में पहली बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। इसमें संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) का सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। लेकिन इस बार ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन नजर आएंगी। अक्षय इसमें डॉ. रिचर्ड और रजनीकांत चिट्टी, डॉ. वसीकरण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को 3 डी में शूट किया गया है, जो काफी मुश्किल बताया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन