13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मों में कॉमेडी से बनाई अपनी पहचान, खेत में चला रहे ट्रैक्टर राजपाल यादव

फिल्मों में कॉमेडी से बनाई अपनी पहचान, खेत में चला रहे ट्रैक्टर राजपाल यादव

2 min read
Google source verification
 राजपाल यादव

राजपाल यादव

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दरअसल इस वीडियो में वह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कारण यह वीडियो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर काफी खींच रहा है।

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से कई अभिनेता अपने गांव की ओर रुख कर गए हैं। ऐसे में राजपाल यादव भी अपने गांव आए हुए हैं। जहां वे अपना समय खेती-बाड़ी में भी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- "खेत में ट्रैक्टर चलाने का एक अलग ही मजा है।" उन्होंने इससे पहले भी खेत में काम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वे खेत में नहाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने कामेडी के जरिए फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी से एक्टिंग कोर्स किया था ।इसके बाद वे दिल्ली के नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में चले गए थे। उन्होंने दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल में भी काम किया था। उन्होंने "चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, ढोल व हंगामा जैसी कई फिल्मों में शानदार कॉमेडी के जरिए अपनी पहचान बनाई है। इसी के साथ फिल्म जंगल में नेगेटिव रोल कर उन्होंने सैंसुइ स्क्रीन बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी हासिल किया है।