1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी सावंत के भाई राकेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जानकर लगेगा झटका

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Arrested: अपनी नौटंकी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ समय पहले राखी अपने पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) को लेकर परेशान थीं तो अब वो अपने भाई राकेश सावंत (Rakesh Sawant) को लेकर चर्चा में हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

May 10, 2023

rakhi sawant

rakhi sawant

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Arrested: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ये जहां भी जाती हैं इंटरटेंमेंट इनके पीछे पीछे चलता है। कुछ समय पहले राखी सावंत अपने शौहर आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) को चेकर चर्चा में थीं। राखी ने अपने पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। अब अक बार फिर अदाकारा के सिर पर नई मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल में राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। राकेश सावंत के खिलाफ एक बिजनेसमैन ने चेक बाउंस का केस दर्ज करवाया था, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।

ये मामला तीन साल पुराना है जिसमें राकेश सावंत पर एक बिजनेसमैन ने चेक बाउंस को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार राकेश को ओशिवारा पुलिस ने 7 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 8 मई को अदालत में भी पेश किया गया जहां से राखी के भाई को राकेश को अब 22 मई तक हिरासत में भेज दिया गया है।

राकेश को धारा 138 ए, कोर्ट केस नंबर 96/एसएस/2021 के तहत जमानती वारंट पर फिर से गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें- पचड़े में फंसी मनोज बाजपेयी की 'Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai'

राकेश के खिलाफ साल 2020 में एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद जमानत पर रिहा होने से पहले राखी के भाई को तीन साल पहले गिरफ्तार भी किया गया था। वहीं अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में उन्हें इस शर्ते के साथ जमानत दे दी थी कि वो व्यापारी को पैसे लौटा दें और ऐसा करने में राकेश विफल रहे।

अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उन्हें 22 मई तक रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि राकेश एक निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं।

राखी सावंत ने मई 2022 में आदिल खान से निकाह किया था। आदिल पर धोखाधड़ी, मारपीट और रेप का आरोप लगाया था। इस बीच राखी की मां का भी निधन हो गया था जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। हालांकि अब अदाकारा धीरे धीरे इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके सिर नई मुसीबत आ खड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- विवेक अग्‍नहोत्री ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

Story Loader