
ramadan 2023
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, राखी सावंत ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज किया है। ये गाना उनकी असल जिंदगी पर बेस्ड है। कुछ भी पति आदिल खान की वजह से राखी के जीवन में पिछले कुछ दिनों में हुआ है वो सब इस म्यूजिक वीडियो में बयां किया गया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने कहा था कि वो रोजे रखेंगी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया है। आदिल खान दुर्रानी से निकाह करने के बाद राखी ने भी इस्लाम अपना लिया है और वो अब फातिमा बन गई हैं, ऐसे में अब उन्होंन रोजा रखा है। जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें निशाने पर भी ले लिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि सुबह सहरी करने के बाद उन्हें भूख भी नहीं लगी है और वो बहुत सुकून महसूस कर रही हैं। वीडियो के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने नमाज भी पढ़ी। राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वो गुलाबी रंग का हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, 'सभी को सलाम वालेकुम। मेरा पहला रोजा है। और आप यकीन मानिए चार बजे सहरी होने के बाद मुझे बिल्कुल भी कोई भूख-वूख नहीं लग रही है। और मैं नमाज पढ़ी हूं। मैं प्रे करी हूं। अंदर से इतना सुकून महसूस हो रहा है मुझे और सीख रही हूं अभी।
यह भी पढ़ें- लगातार 'मिसेज कोहली' कहने पर भड़के अनुष्का शर्मा के फैंस
बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कुछ लोग उन्हें कह रहे हैं कि 16 सोमवार कर लें तो शायद उन्हें कोई अच्छा नसीब हो जाए। लोगों ने उन्हें नौटंकी भी कहा। लोगों ने कहा कि कभी वृत तक तो किया नहीं है अब रोजा।
राखी सावंत ने मई 2022 में आदिल खान से निकाह किया था। आदिल पर धोखाधड़ी, मारपीट और रेप का आरोप लगाया है और वह मैसूर जेल में हैं। हालांकि, राखी ने खुलकर कहा है कि वह आदिल को तलाक नहीं देंगी।
इस बीच राखी की मां का भी निधन हो गया था जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। हालांकि अब अदाकारा धीरे धीरे इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का निधन
Published on:
25 Mar 2023 01:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
