
rakhi sawant
एक्ट्रेस, मॉडल राखी सावंत ( Rakhi Sawnat ) ने बीते दिनों अपने NRI फैंस से शादी कर ली है। इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। लेकिन इन दिनों राखी सावंत अपनी शादी को लेकर नहीं बल्कि दीपक कलाल ( Deepak Kalal ) का वध करने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, राखी की शादी की खबर सुनकर दीपक कलाल भड़क गए और उनसे अपने 4 करोड़ रुपए मांगने लगे। बस फिर क्या कंट्रोवर्सी क्वीन राखी, दीपक को कहा बकसने वाली थीं। उन्होंने दीपक को दे डाली त्रिशुल वध करने की धमकी।
View this post on InstagramA post shared by rakhi sawant (@rakhisawant2511) on
तुझे जितनी गालिया दूं उतनी कम हैं
राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'दीपक कलाल जिस तरह सावित्री, यमराज से अपने पति के प्राण छीन लाई थी, वैसे आज तूने मेरे पति के खिलाफ बोला है। मैं कौन हूं... एक पतिव्रता...समझ गए, तुझे जितनी गालियां दूं उतनी कम हैं। दीपक तू चाहे पाताल में छूप जा मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी, तूने अभी तक मेरा अच्छा रूप देखा है, अब तू मेरा काली का रूप देखेगा, दूर्गा का रूप देखेगा। तू चाहे जहां भी छूप जा...मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी। जो मेरा छुपाया हुआ राधे मां का त्रिशुल है उससे तेरा वध करूंगी। अभी तू देख मैं तेरा ऐसा बैंड बजाउंगी...तुझे जो लास्ट टाइम मार पड़ी थी वो कम थी न।'
तू मेरा 4 करोड़ खा गईं
दीपक ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था, 'पहले क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी। पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन—गिन के दिए थे। तूने अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा। दीपक ने इस वीडियो में राखी को 4 करोड़ देने का दावा किया है। अब यह सच है या फिर झूठ यह तो वही जानें।'
राखी ने किया था शादी का अनाउंसमेंट
बता दें कि कुछ वक्त पहले राखी सावंत ने दीपक कलाल से शादी करने की घोषणा की थी। यहां तक शादी का कार्ड भी शेयर किया था। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर शादी तोड़ने का एलान किया था। राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था- 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।
Updated on:
12 Aug 2019 04:45 pm
Published on:
12 Aug 2019 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
