दरअसल, राखी का 25 नवंबर को जन्मदिन होता है। ऐसे में उन्होंने अपना बर्थडे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। बर्थडे की फोटोज़ और वीडियोज़ राखी ने अपने फैंस के साथ शेयर किए थे। इसके अलावा राखी ने ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उसके बाद एक इंटरव्यू में राखी ने पीएम मोदी से मांग की। राखी सावंत ने कहा कि, 'मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि जिस तरह हमने कश्मीर पर जीत हासिल की, उसी तरह हमें पाकिस्तान पर भी जीत दर्ज करनी चाहिए। मोदी जी रॉक्स!' साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कई नारे भी लगाए और कहा प्रधानमंत्री जी.. आप सुन रहे हैं?'