20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी सावंत बनने जा रही मां,वीडियो में किया खुलासा

ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नया वीडियो हुआ वायरल राखी सोशल मीडिया पर बनी ट्रेंडिंग सेलेब्रिटी राखी सावंत के वीडियो पर फैंस कर रहे हैं इस तरह के कमेंट्स

2 min read
Google source verification
rakhi-sawant1.jpeg

,,

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में छा जाती है। सोशल मीडिया में छाए रहने के लिये वो ऐसा काम करती है जिससे सभी की निगाहें उनकी ओर बनी रहे। कभी अपनी शादी को लेकर तो ,कभी किसी बेबाक बयानबाजी के लेकर हमेशा चर्चे पर बनी रहती है। जिसके चलते राखी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग सेलेब्रिटी बन गई हैं। अभी तक फैंस को राखी सावंत की शादी को लेकर सस्पेंस है कि उनके पति आकिर कौन है। लेकिन अभी ये बात पूरी हो नही पाई थी कि राखी सावंत ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर अपने बच्चे को होने का एलान कर दिया।

राखी सावंत वीडियो में अपने प्रेग्नेंट होने का ऐलान कर रही हैं। राखी इस में कह रही हैं- जानू मैं मां बनने जा रही हूं। जिसके बाद मेल वॉइस सुनाई देता है। जिसमें वो शख्स कहता है- ये कैसे हो सकता है मैं तो इंग्लैंड में था। ये फनी डायलॉग वीडियो राखी ने अपने अंदाज में बनाया है। हालांकि राखी की शादी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की बात अब हर किसी के लिये भी एक मजाक बन चुकी है।
अभी हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें ड्रामा क्वीन अपने पति का नाम बताने जा रही थी। इसके अलावा राखी ने कई लड़कों की तस्वीरों को साझा कर फैंस से अंदाजा लगाने के लिए कहा था कि इनमें से उनका पति कौन है?

राखी सावंत ने पिछले दिनों कहा था कि वे अपने पति संग यूके में हैं। साथ ही ससुराल में उनका गृहप्रवेश होने वाला है। राखी सावंत अपने सास-सुसर से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थीं।