बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा के आरोपों पर ठनका राखी सावंत का दिमाग, कहा- ‘6 महीने बाद फिर नया रेप केस ले आएगी’

जब से निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) ने टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एंट्री ली है तब से तबाही मची हुई है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने साजिद खान (Sajid Khan) पर गंभीर आरोप लगा थे, जिसपर अब राखी सावंत का गुस्सा फूटा है।

2 min read
Nov 01, 2022
rakhi sawant spoken in support of metoo accussed sajid khan actress angry on sherlyn chopra

इस बार टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। शो से साजिद को बाहर करने की लगातार अपील और मांग की जा रही है। ऐसे में लोग सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शो के मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इसी बीच मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) हाल में जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची थी, जहां उन्होंने साजिद खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके साथ उन्होंने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसपर राखी सांवत ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है।

हाल ही में राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल के साथ स्पॉट हुईं। जहां उन्होंने शर्लिन का मजाक उड़ाया तो वहींसाजिद खान को बेकसूर बताया। पपाराजी ने जब राखी सावंत से पूछा कि शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, इस पर वह क्या कहेंगी?

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस रंभा का हुआ कार एक्सीडेंट

इसपर राखी सावंत ने कहा कि शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का केस लगा देती है। वह खुद तो सुधरी हुई हैं नहीं और दूसरों को सुधारने चली हैं। राखी सावंत ने तो यहां तक कह दिया कि शर्लिन चोपड़ा को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के रोने का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'पुलिस स्टेशन में मुझे किसी ने नहीं पूछा। मेरा कोई केस नहीं ले रहा। साजिद खान बहुत कसूरवार है, लेकिन एक भी पुलिसवाला केस नहीं ले रहा।' फिर अपने अवतार में लौटते हुए राखी सावंत कहती हैं, 'क्यों लेगा केस पुलिसवाला? जब साजिद कसूरवार ही नहीं है। जब उसके खिलाफ कोई आया ही नहीं है पुलिस स्टेशन में। उसके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी।'

राखी सावंत ने आगे कहा कि 'कोर्ट ने साजिद खान को फांसी या काला पानी की सजा ही नहीं दी। तुम चार किलो का मेकअप लगा के, साड़ी पहन के मीडिया के सामने जाकर दूसरों पर दोष लगाती हो? शर्म नहीं आती तुम्हें। चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जातीं? किसी पर दोष लगाने से पहले 10 बार सोचो। ये मीडिया है, दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।'

राखी सावंत ने आगे कहा, 'पुलिस को भी अभी पता चला है कि इसके केस में दम ही नहीं है। ये मैडम रोज सुबह नींद से उठकर आती है और शिकायत करती है कभी मेरे भाई राज कुंद्रा के लिए, कभी मेरे भाई साजिद खान के लिए। क्या प्रॉब्लम है इसकी? अभी 6 महीने रुको, तब किसी और के खिलाफ रेप का केस लेकर आएगी। तुम तो साड़ी पहनना अभी सीखी हो ना। तुमने क्या-क्या पहना है और प्लेट में खुद को लेकर गई हो कि खाओ मुझे। ये गलत बात है। पहले खुद सुधरो फिर दूसरों को सुधारो।'

यह भी पढ़ें- फिल्म 'कंतारा' के लिए एक्टर ने छोड़ा नॉन वेज

Published on:
01 Nov 2022 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर