
Rakul Preet
अभिनेत्री रकुल प्रीत इस साल रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन रकुल प्रीत के स्टारडम पर इसका कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है और वह तीनों भाषाओं में फिल्में कर रही हैं। रकुल प्रीत को अपने फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। हाल में उन्होंने एक अवॉर्ड शो में हैदाराबाद में गजब की परफॉर्मेंस दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह एक्ट्रेस 15 मिनट परफॉर्म करने के लिए 25 लाख रुपए लेंगी। रकुल के इस तरह चार्ज लेने से इंडस्ट्री में सबकी निगाहें उन पर टिकती जा रही हैं।
अजय देवगन के साथ आएंगी नजर:
बता करें उनके वर्क फ्रंट की वह फिलहाल दो तमिल फिल्में कर रही हैं। इसके साथ ही वह अजय देवगन के साथ बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। रकुल ने बताया कि वह आने वाली फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी। रकुल ने कहा, 'इसमें मेरा किरदार बहुत ही मजेदार है। त बू भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में मुझे दो बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म की स्क्रिप्ट और रोल काफी मजेदार है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।'
ग्लोइंग चेहरे का राज:
रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि उनकी फिट बॉडी और ग्लोइंग फेस का राज़ है कसरत। उनके लिए फिट होना स्वच्छता और कायाकल्प का एक तरीका है। रकुल ने कहा, 'चाहे तनावग्रस्त हूं या खुश, मुझे कसरत पसंद है। मुझे लगता है कि मेरे शरीर की प्रत्येक कोशिका सांस लेती हैं।'
मुझे अधिक खाना पसंद है:
रकुल का कहना है कि उन्हें अधिक खाना पसंद है लेकिन साथ में रोजाना करसत भी करती हैं।
उन्होंने कहा, 'आप जो बोते हैं वही काटते हैं। तो, आप अपने शरीर के साथ कैसा करते हैं और ये आपके साथ वहीं व्यवहार करता है। मैं साफ खाती हूं और इसे आहार नहीं कहती! मुझे अधिक खाना पसंद है और मैं हर रोज कसरत करती हूं।'
Published on:
17 Jun 2018 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
