14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामायण पर आधारित पहली हिंदी फिल्म आई थी आजादी से पहले, जानिए कौन हैं प्रेम अदीब

बॉलीवुड में भी राम और रामायण पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि रामायण पर आधारित पहली फिल्म कौन सी थी? ये फिल्म क्यों थी खास चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
ram_rajya_prem_adib_.jpg

Ram Rajya First Film Based On Ramayana: रामायण और भगवान राम हम भारतीयों के मन में रच बस गए हैं। यही वजह है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल था। बॉलीवुड में भी राम और रामायण पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं।

मगर क्या आप जानते हैं कि रामायण पर आधारित पहली फिल्म कौन सी थी? ये फिल्म थी 'राम राज्य'। ये फिल्म खास क्यों थी और क्या है इसका गांधी जी से कनेक्शन चलिए जानते हैं।


अंग्रेजों के जमाने में बनी थी ये फिल्म
रामायण पर आधारित ये पहली मूवी 1943 में आई थी। आजादी से पहले आई इस फिल्म को विजय भट्ट ने डायरेक्ट किया था। 'राम राज्य' उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म थी। भगवान राम पर बनी इस फिल्म को देखने थिएटर में दर्शकों की भीड़ उमड़ आई थी।


मुस्लिम एक्टर बने थे राम
ये फिल्म पूरे 88 हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी। इसकी खास बात ये थी कि इसमें राम का किरदार मुस्लिम एक्टर प्रेम अदीब ने निभाया था। सीता के रोल में दिखी थीं वेटरन एक्ट्रेस शोभना समर्थ। लक्षमण बने थे उमाकांत।


कौन थे प्रेम अदीब?
प्रेम अदीब 40 के दशक के बहुत ही मशहूर अभिनेता थे। उनकी गिनती अशोक कुमार और पी.सी बरुआ जैसे कलाकारों में होती थी। उन्होंने कई फिल्मों में राम का रोल प्ले किया था। राम के किरदार में लोग उन्हें पसंद भी करते थे।


गांधी जी से है ये नाता
इस फिल्म का गांधी जी से भी खास नाता है। ये पहली और एक मात्र हिंदी मूवी है जो बापू ने देखी थी। गांधी जी को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। सिर्फ 5 लाख रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने 60 लाख रुपये की बंपर कमाई की थी। चलते-चलते आपको बता दें कि इस मूवी के डायरेक्टर फेमस फिल्म मेकर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट के दादा जी हैं।