
80 के दशक का होगा अहसास, बाहर लॉकडाउन, घर में रामायण की चौपाईयां
रामायण में कैकई की भूमिका निभाने वाली पद्मा खन्ना ने भोजपुरी सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है।रामायण में उनकी भूमिका एक विलेन के रूप में नजर आने के कारण कई लोग उन्हें वास्तव में भी विलेन के रूप में ही देखते, उन्होंने फिल्म सौदागर में अमिताभ बच्चन की हीरोइन के रूप में भी काम किया है।
रामायण में कैकई बनी पदमा खन्ना की एक्टिंग की आज भी जब बात आती है। तो लोगों को पदमा खन्ना का चेहरा नजर आने लगता है। 80 के दशक में टीवी पर प्रसारित इस धारावाहिक का फिर से रीटेलीकास्ट किया जा रहा है। वर्तमान में बुजुर्गों सहित युवाओं द्वारा भी रामायण को उत्साह से देखा जा रहा है।वही रामायण से जुड़े हर किरदार के बारे में लोग जानना चाहते हैं।
पद्मा खन्ना ने अपने केरियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की, उन्होंने जॉनी मेरा नाम, सौदागर सहित कई फिल्मों में काम किया है। सौदागर में वे अमिताभ बच्चन और नूतन स्टारर फिल्म में भी नजर आई। रामायण से पहले 1973 में आई सौदागर में उनका गाना सजना है मुझे आज भी काफी मशहूर है। जिसके रिमिक्स भी बने हैं। क्योंकि यह सॉन्ग काफी पसंद किया जाता है।
Published on:
06 Apr 2020 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
