23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के दौरान बीफ वाले बयान पर मचा बवाल, महाकाल के दर्शन किए बिना लौटे रणबीर-आलिया

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में स्टारकास्ट दमखम लगाकर जुटी हुई है। बीती शाम एक्टर्स और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Sep 07, 2022

ranbir kapoor alia bhatt returned without seeing mahakal

ranbir kapoor alia bhatt returned without seeing mahakal

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर जहां लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है तो वहीं कुछ लोग इसका जमकर विरोध भी कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में बस दो दिन बाकी है, लेकिन फिल्म के बहिष्कार की मांग ठंडी नहीं पड़ रही है। मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बिना दर्शन करे ही वापस लौटना पड़ा। रणबीर कपूर के बीफ वाले बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध किया।

विरोध कर रहे हिंदू संगठनों का कहना था कि बीफ खाने वाला मंदिर में कैसे जा सकता है। इस दौरान संगठनों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटकर भगाया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस एक शख्स को बाहर करने की कोशिश कर रही है। इस हंगामे के बीच पुलिस कर्मी को भी चोटें लग गई।

हंगामा शांत होने के बाद सिर्फ डायरेक्टर अयान ही मंदिर गए और दर्शन किया। चूंकि आलिया प्रेग्नेंट हैं और हंगामे की वजह से उन्हें धक्का न लग जाए, इसीलिए उन्होंने जाने से मना कर दिया। रणबीर भी नहीं गए।

आपको बता दें कुछ दिनों पहले रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ये वीडियो 11 साल पहले दिए गए एक इंटरव्यू का था। इसमें इंटरव्यू में वो कहते नजर आ रहे थे कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। बस इस बात को लेकर अब रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन को साउथ सुपर डायरेक्टर कहे जाने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) पेश करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं ये फिल्म इस साल 2022 की सबसे महंगी फिल्म है, जिसका कुल बजट 400 करोड़ रुपए है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस में सफल होने के लिए पहले दिन की कमाई काफी अहम होने वाली है।