
Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनके फैंस हमेशा साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए खुशखबरी आई है। जल्द पति और पत्नी की साथ में 3 फिल्में आने वाली है। इसकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है। बताते चले कि आलिया भट्ट की फिल्में और रणबीर कपूर की 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगी और इन्हीं में तीन में कपल साथ एक स्क्रीन शेयर करेंगे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम रहे हैं। उनका कहना है कि वह कपल को साथ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईये जानते हैं कि रणबीर और आलिया की कौन- कौन सी फिल्में आएंगी और इनकी रिलीज डेट क्या होगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी साल 2022 में आई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट यानी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में भी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने साल 2023 में अनाउंस किया था। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'लव एंड वॉर' भी आने वाली है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के साथ विकी कौशल भी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' के साथ ही अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' की भी अनाउंसमेंट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि वो 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' को एक साथ ही शूट करेंगे, पर दूसरा पार्ट 2026 में और तीसरा यानी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' को 2027 में रिलीज करेंगे।
आलिया भट्ट की बात करें तो इन तीन फिल्मों के अलावा उनकी फिल्म 'जिगरा' भी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के साथ एक्टर वेदांग रैना नजर आएंगे और ये फिल्म 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
आलिया भट्ट साल 2025 में धमाल करने वाली है। उनकी एक और फिल्म ‘अल्फा’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में आलिया के साथ मुंजिया एक्ट्रेस शरवरी वाघ और ऋतिक रोशन नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के सेट से आलिया और शरवरी की तस्वीर वायरल हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
आलिया भट्ट की अल्फा के बाद 'इंशाअल्लाह' भी जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान नजर आएंगे। ये फिल्म भी अगले साल यानी 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
रणबीर कपूर की बात करें तो वह जल्द अपनी फिल्म ‘एनिमल’ जो साल 2023 में आई थी उसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क में भी नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
रणबीर कपूर एक और फिल्म रामायण के साथ थिएटर में धूम मचाएंगे। इस फिल्म को लेकर अक्सर अपडेट सामने आती रहती। फिल्म की कई तस्वीरे भी सेट से लीक हो चुकी हैं। इसमें रणबीर भगवान राम बनेंगे और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी उनकी सीता बनेंगी। वहीं, लारा दत्ता कैकेयी का रोल निभाएंगी।
Published on:
04 Sept 2024 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
